भारत
मध्य प्रदेश में चुनाव सनातन धर्म और अधर्म के बीच: रामभद्राचार्य
jantaserishta.com
13 Sept 2023 1:28 PM IST

x
सिवनी: मध्य प्रदेश में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कथावाचक और धर्मगुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में होने वाला विधानसभा चुनाव भाजपा कांग्रेस नहीं लड़ रहे हैं बल्कि यह चुनाव सनातन धर्म और अधर्म लड़ रहे हैं।
सिवनी में चल रही कथा के दौरान रामभद्राचार्य ने कहा कि यहां चुनाव शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ नहीं लड़ रहे हैं, यहां चुनाव भाजपा और कांग्रेस नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि यहां तो लड़ रहे हैं सनातन धर्म और अधर्मं। उन्होंने कहा कि अब देखना है कि इसमें जितता कौन है। आप चिंता मत करिए हम जीतेंगे।
रामभद्राचार्य का यह बयान आने के बाद राज्य में सियासी बयानबाजी तय मानी जा रही है। यह कहा जा रहा है कि इस बयान को कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने तरह से परिभाषित कर एक दूसरे पर हमला करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





