भारत

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में चार चरणों में चुनाव, 13, 20, 25 मई और 1 जून को मतदान

jantaserishta.com
16 March 2024 6:27 PM IST
Lok Sabha Election 2024: झारखंड में चार चरणों में चुनाव, 13, 20, 25 मई और 1 जून को मतदान
x
रांची: झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए चार चरणों में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, राज्य में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू सीट पर 13 मई, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग सीट पर 20 मई, गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर सीट पर 25 मई के अलावा राजमहल, दुमका, गोड्डा सीट पर 1 जून को मतदान होगा। चुनाव नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी।
देश में सात फेज में चुनाव होंगे। लेकिन, शुरुआत के तीन फेज में झारखंड में किसी सीट पर वोटिंग नहीं होगी। वर्ष 2019 में भी झारखंड में चार फेज में वोटिंग हुई थी। लोकसभा चुनाव के साथ झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा। पांचवें फेज में 20 मई की वोटिंग के दौरान गांडेय में उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के जनवरी महीने में इस्तीफे के बाद गांडेय सीट खाली हुई है।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 सीटों में से 12 पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी। इनमें 11 सीटें भाजपा और एक सीट पर उसकी सहयोगी पार्टी आजसू ने जीत हासिल की थी। सिर्फ दो लोकसभा सीटें तत्कालीन यूपीए गठबंधन के खाते में गई थी। इनमें से राजमहल सीट पर झामुमो और सिंहभूम सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
हालांकि, सिंहभूम सीट से विजयी हुईं कांग्रेस की गीता कोड़ा कुछ दिनों पहले भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा ने इस बार के लोकसभा चुनाव के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। एक सीट गिरिडीह आजसू पार्टी को दी गई है। शेष दो सीटों चतरा और धनबाद के लिए प्रत्याशी का ऐलान बाकी है। भाजपा को छोड़ किसी अन्य पार्टी ने अब तक किसी सीट पर प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story