भारत

एमसीडी के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के लिए चुनाव शुक्रवार को, तैयारियां पूरी

jantaserishta.com
5 Jan 2023 11:15 AM IST
एमसीडी के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के लिए चुनाव शुक्रवार को, तैयारियां पूरी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| एमसीडी के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए छह सदस्यों का चुनाव 6 जनवरी को सिविक सेंटर में होगा। एमसीडी के मेयर चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को एमसीडी के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के 6 सदस्यों का चुनाव होना है। इसे लेकर चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सबसे पहले एमसीडी चुनाव में जीते सभी पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके तुरंत बाद से ही मतपत्र के जरिए एमसीडी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी जो सुबह 11 बजे से होगी। सिविक सेंटर की चौथी मंजिल पर सदन परिसर में अधिकारियों, पार्षदों, सांसद और विधायक सहित 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। किसी भी पार्टी के पार्षद समर्थकों को परिसर में अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।
गौरतलब है कि एमसीडी चुनाव के 250 वाडरें पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 वाडरें पर जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही बीजेपी को इस चुनाव में महज 104 वार्ड पर जीत मिली थी। वोटिंग पार्षद जो वोट कर सकते हैं वह 250 चुने हुए पार्षद है। सांसदों में 7 लोकसभा सांसद, 3 राज्यसभा सांसद मनोनीत लोगों में 14 विधायक जो दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की सहमति पर बनाए गए हैं। कुल मिलाकर कल होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में 274 लोग ही वोटर होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story