भारत

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी को चुनाव चिह्न आवंटित, हॉकी स्टिक और गेंद लेकर उतरेंगे मैदान में

jantaserishta.com
10 Jan 2022 9:46 PM IST
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी को चुनाव चिह्न आवंटित, हॉकी स्टिक और गेंद लेकर उतरेंगे मैदान में
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है. ऐसे में सारी राजनीतिक पार्टियां लगातार अपना जनाधार मजबूत करने के लिए और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कमरतोड़ मेहनत कर रही हैं. जहां सभी पार्टियों के प्रमुख अपनी-अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर वोट देने के लिए अपील कर रहे हैं. वहीं इसी बीच पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मैदान में सक्रिय हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है.

ट्विटर हैंडल से साझा की जानकारी
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पार्टी के ट्वीट को शेयर करते हुए जानकारी साझा की कि चुनाव आयोग द्वारा पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) को 'हॉकी स्टिक और गेंद' चुनाव चिह्न आवंटित हो गया है. हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि विधानसभा चुनाव 2022 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस क्या कमाल दिखाती है. क्या जनता हॉकी स्टिक और गेंद चुनाव चिह्न को वोट देगी, यह तो समय ही बताएगा.
'बस गोल करना बाकी है'
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी ने अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए कहा है कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पंजाब लोक कांग्रेस को अपना पार्टी चिह्न 'हॉकी स्टिक और बॉल' मिल गया है. ट्वीट में आगे लिखा गया है 'बस गोल करना बाकी है.'
बता दें कि बीते दिनों एक बैठक में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि पंजाब लोक कांग्रेस का मिशन पंजाब में अगली सरकार बनाना है, न कि सिर्फ कांग्रेस को हराना. उन्होंने कहा था कि वह राज्यभर में लोगों से मिल रहे समर्थन से बहुत खुश हैं. जल्द ही तीनों राजनीतिक दल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल से कई मौजूदा व पूर्व विधायक पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल होंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story