
x
देश के चार राज्यों पंजाब, पश्चिम बंगाल, गुजरात और केरल की पांच विधानसभा सीटों पर गुरुवार को शांतिपूर्ण उपचुनाव हुए। इन सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है ।
इन पांच सीटों के लिए कुल 1,354 मतदान केंद्र बनाए गए थे।चुनाव आयोग ने बताया कि इनमें से 1,353 बूथों पर वेबकास्टिंग की गई, जबकि शेष एक बूथ पर तकनीकी समस्याओं के कारण रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी।चुनाव आयोग ने हाल ही में निर्देश दिया है कि पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब 100% मतदान केंद्रों पर लाइव वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाएगी।
Next Story





