भारत

चुनाव परिणाम: महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत, झारखंड में JMM+ को बहुमत, पीएम मोदी ने कही ये बात

jantaserishta.com
23 Nov 2024 5:07 PM IST
चुनाव परिणाम: महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत, झारखंड में JMM+ को बहुमत, पीएम मोदी ने कही ये बात
x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की और उन्हें राज्य में महायुति की जीत पर बधाई दी: CMO

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, '...एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे! एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के अपने भाइयों-बहनों, खासकर युवाओं और महिलाओं का दिल से आभार... मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा..."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे। मैं JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं।"
आज रात या कल तक सीएम पद पर फैसला हो जाएगा- विनोद तावड़े
महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे साफ होने पर भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि हमें 26 नवंबर तक सरकार बनानी है। 26 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। सीएम कौन होगा इसे लेकर फैसला भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की पार्टी मिलकर ही करेंगे। विनोद तावड़े ने कहा कि आज रात या कल तक हम लोग फैसला कर लेंगे कि महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा।
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के रुझानों में दोनों राज्यों की तस्वीर साफ होती दिख रही है. महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सुनामी नजर आ रही है. बीजेपी, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी यहां 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही हैं. MVA गठबंधन की बात करें तो वो 68 सीटों पर आगे चल रहा है.
झारखंड के नतीजों की बात करें तो यहां हेमंत सोरेन की वापसी होती दिख रही है. INDIA गठबंधन यहां 50 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं एनडी गठबंधन 20 से ज्यादा सीटों पर आगे है. बिहार, राजस्थान, पंजाब, केरल सहित 16 राज्यों की 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आ रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story