भारत

छठे चरण के लिए झारखंड की चार सीटों पर चुनावी प्रक्रिया शुरू

jantaserishta.com
29 April 2024 1:21 PM IST
छठे चरण के लिए झारखंड की चार सीटों पर चुनावी प्रक्रिया शुरू
x
रांची: झारखंड में चार लोकसभा सीट -- रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह में सोमवार को 11 बजे नोटिफिकेशन जारी होने के साथ चुनावी प्रक्रिया का आगाज हो गया। इन सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे। यहां 6 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
देश में लोकसभा के छठे और झारखंड में तीसरे चरण की इन चार सीटों पर कुल 82 लाख मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे। फिलहाल ये चारों सीटें एनडीए के कब्जे में हैं। खास बात यह है कि “इंडिया” गठबंधन ने इन सभी सीटों पर इस बार नए चेहरों को टिकट दिया है। इस फेज में रांची सीट पर भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ लगातार दूसरी बार संसद पहुंचने की लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि उनके मुकाबले में “इंडिया” गठबंधन की ओर से कांग्रेस की ओर से यशस्विनी सहाय को मैदान में उतारा गया है।
वह इस सीट से तीन बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की पुत्री हैं और इसके पहले उनका सीधे तौर पर राजनीति से वास्ता नहीं रहा है। जमशेदपुर सीट पर मौजूदा भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो तीसरी बार मैदान में हैं और उनका मुकाबला झामुमो के समीर मोहंती से है। समीर इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।
खास बात यह कि दोनों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा में रहकर एक साथ राजनीति की है। गिरिडीह सीट पर एनडीए गठबंधन के अंतर्गत मौजूदा सांसद आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी दूसरी बार मैदान में हैं और उन्हें “इंडिया” गठबंधन की ओर से झामुमो के विधायक मथुरा महतो एवं निर्दलीय जयराम महतो की ओर से चुनौती मिल रही है।
धनबाद में भाजपा ने मौजूदा सांसद पीएन सिंह की जगह बाघमारा क्षेत्र के विधायक ढुल्लू महतो को उतारा है। उनके मुकाबले में “इंडिया” गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने अनुपमा सिंह नामक बिल्कुल नए चेहरे को प्रत्याशी बनाया है। वह बेरमो के कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह की पत्नी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story