भारत
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव शुक्रवार तक के लिए स्थगित
jantaserishta.com
23 Feb 2023 12:09 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| एमसीडी सदन में स्थायी समीति के सदस्यों का चुनाव गुरुवार को नहीं हो पाया। यह चुनाव शुक्रवार तक के लिए टाल दिया गया। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि जिस दिन माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आया था उसके तुरंत बाद से भाजपा की ओर से मैंने कहा था कि मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल आश्वस्त करें कि आम आदमी पार्टी, महापौर एवं उप महापौर के बाद स्थाई समिति का चुनाव होंने देगी।
आगे प्रवीण शंकर कपूर ने कहा अब जिस तरह आम आदमी पार्टी ने महापौर चुनाव पहले फोन का प्रयोग कर फिर दर्शक दीर्घा से बोतलें फिकवा कर बाधित किया, उससे साफ है कि आम आदमी पार्टी की मंशा ही नही थी स्थाई समिति सदस्यों का चुनाव कराने की, क्योंकि उसमें वह हार रहे हैं। आवश्यकता होगी तो भाजपा अब जनता के बीच तो जायेगी ही न्यायालय भी जा सकती है।
गौरतलब है कि बुधवार को आप की शैली ओबरॉय एमसीडी मेयर चुन ली गई। आम आदमी पार्टी के ही आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर बन चुके हैं। लेकिन अभी भी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव का पेंच फंसा हुआ है। देर रात हुए हंगामे के चलते स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव नहीं हो पाया था। फिर आज सुबह स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव होना था। लेकिन आज भी एमसीडी सदन शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
Tagsएमसीडी सदनएमसीडीदिल्लीएमसीडी स्टैंडिंग कमेटीस्थगितदिल्ली न्यूज़MCD HouseMCDDelhiMCD Standing CommitteePostponedDelhi News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





