
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में नवगठित राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार छह दिसम्बर को होगा। इस चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने उप संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. नीलेश देसाई को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। राज्य शासन ने मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी में सदस्यों का मनोनयन किया है। इस संबंध में राजपत्र में पिछले माह अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। हज कमेटी में जिन सदस्यों का मनोनयन किया गया है, उनमें आरिफ मसूद, विधायक भोपाल मध्य क्षेत्र, जावरा जिला रतलाम के इरशाद मेव, छतरपुर के बिलाल अली, पिछोर तहसील जिला डबरा, ग्वालियर के इरफान खान, भिण्ड के काजी फुरकान, इंदौर के हैदर अली महूवाला शामिल हैं।
इसी के साथ कमेटी में कटनी के मेहमूद खान, भोपाल के आमिर बक्श, श्योपुर के रफत वारसी, जबलपुर की रोजेना कुरैशी, बैढ़न जिला सिंगरौली के जम्मू बेग और नसरुल्लागंज सीहोर की शबाना अंजुम को शामिल किया गया है।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार नवगठित मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी की पहली बैठक चुनाव से पहले हज हाउस में आयोजित की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





