भारत

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव: वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बोले- मैं आज अपना नामांकन फॉर्म लेने आया हूं

jantaserishta.com
29 Sept 2022 12:33 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव: वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बोले- मैं आज अपना नामांकन फॉर्म लेने आया हूं
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: सियासी संकट में घिरी कांग्रेस के लिए गुरुवार का दिन काफी अहम है. राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे और कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर कशमकश जारी है, जिसका हल दस जनपथ से निकलेगा. सीएम अशोक गहलोत के दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात में वह अपनी जिद पर कायम रहते हैं या फिर हाईकमान की मर्जी के मुताबिक पायलट को अपनी कुर्सी सौंपने को तैयार होंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के नॉमिनेशन के लिए अब केवल एक दिन बचा है. रिटर्निंग ऑफिसर मुधसूदन मिस्त्री के 29 सितंबर को दिल्ली में नहीं होने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष पद पद के लिए उम्मीदवार केवल आखिरी दिन 30 सितंबर को ही आवेदन कर सकते हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 'भारत जोड़ो यात्रा' छोड़कर दिल्ली पहुंच गए हैं तो अशोक गहलोत व सचिन पायलट भी दिल्ली में हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, कल करेंगे नामांकन.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story