भारत

चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की भूमिका बढ़ाने को चुनाव आयोग की पहल

jantaserishta.com
3 Nov 2022 10:51 AM IST
चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की भूमिका बढ़ाने को चुनाव आयोग की पहल
x
भोपाल (आईएएनएस)| चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की भी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग खास पहल करने जा रहा है। इसके तहत आयोग मध्यप्रदेश सहित सभी प्रदेशों के पीडब्ल्यूडी आइकॉन (दिव्यांग मतदाता) और उनके सहयोगियों से गुरुवार को ऑनलाइन संवाद करने जा रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की सक्रियता बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पीडब्ल्यूडी आइकॉन कांफ्रेंस की जा रही है। प्रदेश से पांच जिलों के पांच पीडब्ल्यूडी आइकॉन (दिव्यांग) को भोपाल बुलाया गया है। इनसे देश के निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय संवाद करेंगे।
इस मौके पर दिव्यांग मतदाताओं को भविष्य में दी जा सकने वाली और वर्तमान में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। नई दिल्ली से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पीडब्ल्यूडी आइकॉन निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश से ऑनलाइन जुड़ेंगे। कार्यक्रम में लंबे समय से दिव्यांगों के लिए कार्य कर रही भोपाल की आरूषी संस्था के संचालक अनिल मुगदल और सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय भोपाल के प्रोफेसर रोहित त्रिवेदी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि प्रदेश में पांच करोड़ 24 लाख से अधिक मतदाता हैं। इसमें से चार लाख 83 हजार से अधिक दिव्यांग मतदाता हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story