भारत

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, इस पार्टी के चुनाव चिह्न को किया फ्रीज

jantaserishta.com
2 Oct 2021 3:33 PM IST
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, इस पार्टी के चुनाव चिह्न को किया फ्रीज
x

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी हथियाने को लेकर चिराग पवन और पशुपति कुमार पारस के बीच चल रही तनातनी के बीच चुनाव आयोग ने पार्टी पर बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आय़ोग ने लोक जनशक्ति पार्टी का चुनाव चिह्न जब्त कर दिया है।

लोक जनशक्ति पार्टी में एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। एक तफर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सवाल पूछा है तो दूसरी ओर जेडीयू भी हमलावर है। ऐसे में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू का बयान सामने आया है।

भाजपा सर्टिफिकेट देने वाली कौन?
कृष्ण सिंह कल्लू ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल सर्टिफिकेट देने वाले कौन होते हैं? वे चुनाव आयोग के कोई अधिकारी नहीं हैं। चिराग पासवान ही एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
जेडीयू नेताओं के पेट में दर्द, जनता दवाई देगी
वहीं एलजेपी ने जेडीयू पर भी हमला बोला है। प्रवक्ता कृष्ण सिंह ने कहा है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कहते हैं कि कुछ लोग दिन में सपने देखते हैं। तो वे जान लें जेडीयू के नेताओं को 24 घंटे सपने में चिराग पासवान ही दिखाई देते हैं। जेडीयू के लोगों के पेट में बहुत दर्द है। आने वाले चुनाव में जनता उनको दवाई देगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story