भारत

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस भेजा

jantaserishta.com
8 May 2023 8:51 PM IST
चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस भेजा
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार सोमवार की शाम समाप्त हो गया है. अब 10 मई को वोटिंग होनी है. उससे पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी किया है. बता दें कि कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर सोनिया गांधी के 'संप्रभुता' वाला बयान पोस्ट किया था. इस मामले मे बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी.
अब चुनाव आयोग ने खड़गे से स्पष्टीकरण मांगा है या रेक्टिफाई करने के लिए कहा है. चुनाव आयोग का कहना है कि यह राजनीतिक दलों की तरफ से किए गए शपथ का उल्लंघन है. ECI ने खड़गे को कर्नाटक राज्य के संदर्भ में 'संप्रभुता' शब्द का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट को स्पष्ट करने और सुधारने के लिए कहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story