भारत
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले चुनाव आयुक्त का इस्तीफा, जानें कौन हैं अरुण गोयल?
jantaserishta.com
10 March 2024 8:05 AM IST

x
इस्तीफे से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ही निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका अभी तीन साल का कार्यकाल बाकी था। उनके इस्तीफे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। गोयल का इस्तीफा भी ऐसे समय में हुआ है जब चुनाव आयोग का तीन सदस्यीय पैनल केवल दो सदस्यों के साथ ही चल रहा था। चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय फरवरी में ही रिटायर हो गए थे। ऐसे में भारतीय निर्वाचन आयोग मे अब सिर्फ एक ही निर्वाचन आयुक्त हैं। अब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही इस पैनल में शेष हैं।
अरुण गोयल एक पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें नवंबर 2022 में निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति किया गया था। उनकी नियुक्ति पर भी कई तरह के सवाल उठाए गए थे। दरअसल उन्होंने प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। उस वक्त वह भारी उद्योग विभाग में सचिव हुआ करते थे। उनके रिटायरमेंट के एक दिन बाद ही उन्हें निर्वाचन आयुक्त बना दिया गया था।
अरुण गोयल का जन्म 7 दिसंबर 1962 को पटियाला में हुआ था। वह पंजाब कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी थे। गोयल कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से डिवेलपमेंट इकनॉमिक्स में ग्रैजुएट हैं। इसके अलावा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई कर चुके हैं। भारी उद्योग मंत्रालय में रहते हुए गोयल ने भारत में ई-व्हीकर के लिए काफी काम किया। उन्होंने प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव योजना की शुरुआत की।
वह लुधियाना और बठिंडा जिलों में निर्वाचन अधिकारी के पद पर भी काम कर चुके हैं। पंजाब के प्रधान सचिव रहते हुए उन्होंने नए चंडीगढ़ और अन्य कई शहरों के लिए मास्टर प्लान तैयार किया था। 2022 में चुनाव आयोग में आने के बाद विवाद हो गया था। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था। उनकी नियुक्ति में की गई जल्दबाजी पर सवाल उठाए गए थे। हालांकि शीर्ष न्यायालय ने इसमें दखल देने से इनकार कर दिया।
बता दें कि निर्वाचन आयोग में रहते हुए वह किसी तरह के विवाद में नहीं रहे। वहीं बात करें लोकसभा चुनाव की तो कहा जा रहा है कि अरुण गोयल के इस्तीफे से लोकसभा चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि अब चुनाव की जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के ही कंधे पर आ गई है।
Tagsलोकसभा चुनावनिर्वाचन आयुक्त अरुण गोयलअरुण गोयलLok Sabha ElectionsElection Commissioner Arun GoyalArun Goyal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





