भारत

थोड़ी देर बाद नागालैंड, मेघालय व त्रिपुरा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा निर्वाचन आयोग

jantaserishta.com
18 Jan 2023 11:40 AM IST
थोड़ी देर बाद नागालैंड, मेघालय व त्रिपुरा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा निर्वाचन आयोग
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| चुनाव आयोग (ईसी) बुधवार को नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। दोपहर में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की जाएगी।
नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल क्रमश: 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त होगा और उस अवधि से पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।
इससे पहले, चुनाव आयोग की एक पूरी टीम ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राज्यों का दौरा किया था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की थीं।
साथ ही, चुनाव अधिकारियों ने पुलिस प्रमुखों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर अलग से बैठक की थी।
इसके अलावा, पोल पैनल टीम ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठकें कीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story