भारत

चुनाव आयोग ने सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकन बनाया

jantaserishta.com
23 Aug 2023 3:52 PM IST
चुनाव आयोग ने सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकन बनाया
x
मिली नेशनल ड्यूटी.
नई दिल्ली :क्रिकेट आइकन और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को बुधवार को चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के राष्ट्रीय आइकन के रूप में मान्यता दी गई।
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में एक समारोह में तीन साल के लिए एक एग्रीमेंट साइन किया है। इस दौरान कमिश्नर राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अरुण चंद्र पांडे और अरुण गोयल भी मौजूद थे।
सचिन तीन साल तक ईसीआई से जुड़े रहेंगे और देश भर के मतदाताओं को जागरूक करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की उपस्थिति में तेंदुलकर को यह मान्यता दी गई। ईसीआई ने यह बड़ा कदम मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना जैसे राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले उठाया है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके।
इस अवसर पर बोलते हुए उप चुनाव आयुक्त मनोज कुमार साहू ने कहा, 'यह सहयोग आगामी चुनावों, विशेष रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए युवाओं के बीच तेंदुलकर के खास प्रभाव का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।' उन्होंने आगे कहा, "क्रिकेट के प्रति आपके समर्पण और जुनून ने आपको लाखों लोगों का आदर्श बना दिया है। नेशनल आइकन के रूप में आपकी पहचान और प्रभाव है, यह निश्चित रूप से मतदाता भागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ईसीआई के प्रयासों को मजबूती देगा। हम आपके बहुमूल्य योगदान की आशा करते हैं।"
पिछले साल आयोग ने मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी को नेशनल आइकन के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले, 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान, एम.एस.धोनी, आमिर खान और मैरी कॉम जैसे दिग्गज पोल पैनल के राष्ट्रीय प्रतीक थे। तेंदुलकर वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। तेंदुलकर ने 22 यार्ड क्रिकेट पिच पर अपने शानदार प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड बनाए हैं और वो 'क्रिकेट के भगवान' के नाम से भी मशहूर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story