भारत
चुनाव आयोग ने बताया, अब इस दिन आएंगे अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे
jantaserishta.com
17 March 2024 4:21 PM IST

x
चुनाव आयोग ने बताया, अब इस दिन आएंगे अरुणाचल-सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे
नई दिल्ली: चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की गई है। आयोग ने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी लोकसभा चुनाव के नतीजे के साथ ही घोषित करने की घोषणा की थी। लेकिन अब आयोग की ओर से सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतगणना की तारीख में बदलाव किया गया है।
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के साथ ही 19 अप्रैल को यहां विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इन दोनों राज्यों में मतगणना 4 जून के बजाए अब 2 जून को होगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि दोनों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को समाप्त हो रहा है। ऐसे में किसी भी हालत में 2 जून तक मतगणना का काम पूरा हो जाना चाहिए।
चुनाव आयोग की तरफ से इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जबकि पहले चुनाव आयोग की तरफ से इन राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना की तारीख 4 जून तय की गई थी। अब चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि यहां मतगणना 2 जून को होगी।
Tagsचुनाव आयोगविधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2024Election CommissionAssembly ElectionsAssembly Elections 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





