भारत
Lok Sabha Elections: चुनाव आयोग ने हिमाचल, गुजरात, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाया
jantaserishta.com
18 March 2024 2:40 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों के गृह सचिवों को पद से हटा दिया है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड शामिल हैं।
इनके अलावा आयोग ने इन राज्यों के कई और अधिकारियों को भी तत्काल से प्रभाव से हटा दिया है। पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को भी उनके पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा बृहन्नमुंबई के कमिश्नर इकबाल सिंह चहल, एडिशनल कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर को भी उनके पदों से हटा दिया गया है।निर्वाचन आयोग ने मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की है।
Tagsभारतीय निर्वाचन आयोगलोकसभा चुनावचुनाव आयोगElection Commission of IndiaLok Sabha ElectionsElection Commission
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





