भारत

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अभी तक करीब 1 करोड़ वोटों की गिनती हुई, रात तक तस्वीर होगी साफ

jantaserishta.com
10 Nov 2020 1:47 PM IST
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अभी तक करीब 1 करोड़ वोटों की गिनती हुई, रात तक तस्वीर होगी साफ
x

बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. चुनाव आयोग का कहना है कि बिहार में लगातार गिनती हो रही है और राउंडवार नतीजे बताए जा रहे हैं. अभी तक एक करोड़ से अधिक वोट गिने जा चुके हैं. कोरोना संकट करने के कारण काउंटिंग बूथ की संख्या बढ़ी है, साथ ही हॉल में कम टेबल पर गिनती हो रही है. इस बार 19 से 51 राउंड तक वोटों की गिनती होनी है. चुनाव आयोग के मुताबिक, देर राततक ही फाइनल नतीजे आएंगे. ईवीएम को लेकर उठ रह सवालों पर चुनाव आयोग ने कहा कि EVM बिल्कुल सही हैं और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसको मंजूरी दी है. ऐसे में किसी भी दल द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाना गलत है.



आरजेडी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया है कि ये चुनाव आरजेडी ही जितेगी. उन्होंने कहा है कि अभी वोटिंग जारी है. हम इंतजार कर रहे हैं. अभी वोटिंग खत्म नहीं हुई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story