भारत
राज्यपाल पटेल से भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी मिले
Jantaserishta Admin 4
5 Dec 2023 4:11 PM IST

x
मध्यप्रदेश। राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और भारत निर्वाचन आयोग के सचिव अमित कुमार ने राजभवन में आज भेंट की। राज्यपाल पटेल को अधिकारी द्वय द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के नवनिर्वाचित विधायकों की अधिसूचना सौपी गई।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल का आयोग के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। पटेल को आयोग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव प्रफुल्ल अवस्थी, अधिकारी और पदाधिकारीगण मौजूद थे।
TagsElection CommissionGovernor PatelHINDI NEWSindiaINDIA NEWSJantaJANTA SE RISHTAJanta Se Rishta NewsKhabron Ka SilsilaMID-DAY NEWSPAPERofficials metsamacharsamachar newsTODAY'S BIG NEWSToday's Breaking NewsToday's Latest Newsआज की ताजा न्यूज़आज की बड़ी खबरआज की ब्रेंकिग न्यूज़खबरों का सिलसिलाजनताजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूजनिर्वाचन आयोगपदाधिकारी मिलेभारतभारत न्यूजमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़मिड डे अख़बारराज्यपाल पटेलहिंन्दी न्यूज़हिंन्दी समाचार
Next Story






