चुनाव आयोग ने भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की, जानें मतदान तारीख

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि भारत के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होगा. जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के कारण भारत के उपराष्ट्रपति का पद खाली हो गया था और यह चुनाव कराना आवश्यक हो गया. धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था. चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 7 से 21 अगस्त तक उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया जा सकेगा. नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी. उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे और उसी दिन रात को परिणाम घोषित होंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





