भारत
ELECTION COMMISSION: चुनाव आयोग कल 12.30 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
jantaserishta.com
2 Jun 2024 8:33 PM IST

x
ब्रेकिंग
NEW DELHI नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 सम्पन्न होने के बाद ELECTION COMMISSION चुनाव आयोग कल यानि सोमवार को 12.30 बजे PRESS CONFRENCE प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग लोकसभा चुनावों के वोटिंग प्रतिशत से लेकर मतगणना पर जानकारी दे सकता है।
इसके पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की. दोनों ने आयोग से अलग-अलग मांगें की. इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि 4 जून को लोकसभा चुनाव में डाले गए मतों की गिनती के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए. विपक्षी नेताओं ने EVM के नतीजे घोषित होने से पहले पोस्टल बैलट के नतीजे घोषित करने का आग्रह किया. इंडिया गठबंधन ने कुल पांच मांगे रखीं.
विपक्षी गठबंधन और भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने के बाद चुनाव आयोग सोमवार को दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा.
बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह तीसरी बार है जब विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आम चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के पास आया है. सिंघवी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से यह आग्रह किया है कि पोस्टल बैलट की गिनती हो और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के नतीजे घोषित होने से पहले बैलेट के नतीजे घोषित किए जाएं.
Tagsलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावचुनाव आयोगप्रेस कॉन्फ्रेंसमतगणना पर जानकारीमतगणनाLok Sabha Elections 2024Lok Sabha ElectionsElection CommissionPress ConferenceInformation on CountingCounting of Vote
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





