भारत
देश में एसआईआर की तैयारियों पर चुनाव आयोग की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न
jantaserishta.com
23 Oct 2025 5:58 PM IST

x
नई दिल्ली: बिहार में मतदाता सूची के सफल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग इसे राष्ट्रीय स्तर पर कराने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसके लिए दिल्ली में दो दिनों तक मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के लिए खास सेशन रखा गया, जो गुरुवार को संपन्न हुआ।
दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्ट्रोरल मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) में यह सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सम्मेलन की अध्यक्षता की, जिसमें निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी भी उपस्थित थे। सम्मेलन में एसआईआर के लिए देशव्यापी तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस सम्मेलन में चुनाव आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को उनके-अपने क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से एसआईआर प्रक्रिया पर भी प्रजेंटेशन दी गईं और मुख्य चुनाव अधिकारियों की तरफ से उठाए गए सवालों का भी समाधान किया गया।
आयोग ने पूर्व में जारी निर्देशों के तहत वर्तमान मतदाताओं का पिछली एसआईआर के मतदाताओं से मिलान करने के कार्य की प्रगति का भी आकलन किया। इसके साथ ही आयोग ने असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से भी बातचीत की।
यह सम्मेलन 10 सितंबर को आयोजित एसआईआर तैयारियों के पिछले सम्मेलन का अनुवर्ती था, जिसमें सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या, अंतिम एसआईआर की योग्यता तिथि और अंतिम पूर्ण एसआईआर के अनुसार मतदाता सूची पर विस्तृत प्रस्तुति दी थी।
यह सम्मेलन 10 सितंबर को एसआईआर तैयारियों पर आयोजित सम्मेलन का फॉलोअप था, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या, पिछली एसआईआर की अर्हता तिथि और निर्वाचन सूची पर विस्तार से प्रजेंटेशन दी थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





