भारत

चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू की

jantaserishta.com
23 July 2025 12:45 PM IST
चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू की
x

नई दिल्ली: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब नया उपराष्ट्रपति कौन होगा? देश को इंतजार है. जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के कारण अब भारत के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अब निर्वाचन आयोग ने बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया. संविधान के अनुच्छेद 68 के तहत उपराष्ट्रपति पद रिक्त होने पर जल्द से जल्द चुनाव कराना अनिवार्य है. नियम के मुताबिक, यह प्रक्रिया 19 सितंबर 2025 तक पूरी करनी होगी.

दरअसल, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार यानी 21 जुलाई 2025 को अचानक इस्तीफा दिया था. उनके इस्तीफे से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई थी. किसी को भी भनक नहीं लगी थी कि ऐसा भी कुछ होगा. खुद राष्ट्रपति भवन के स्टाफ हैरान थे कि जगदीप धनखड़ अचानक राष्ट्रपति से मिलने क्यों पहुंचे थे. जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह सेहत को प्राथमिकता देने के चलते इस्तीफा दे रहे हैं, मगर कांग्रेस को इस फैसले में कुछ दाला में काला जैसा दिख रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null