भारत

चुनाव आयोग ने संजय मुखर्जी को नियुक्त किया पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी

jantaserishta.com
19 March 2024 2:23 PM IST
चुनाव आयोग ने संजय मुखर्जी को नियुक्त किया पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी
x

नई दिल्ली: ECI ने संजय मुखर्जी को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया।

क्यों हटाए गए पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार?
2024 लोकसभा चुनावों का ऐलान करने के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए पश्चिम बंगाल के डीजीपी को हटा दिया। उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का काफी भरोसेमंद माना जाता है। चुनाव आयोग ने बंगाल के डीजीपी और यूपी-गुजरात समेत छह राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश जारी किया। ऐसा माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों संदेशखाली हिंसा और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को हटाया। राजीव कुमार 27 दिसंबर, 2023 को पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर नियुक्त हुए थे। बता दें कि बंगाल में 2016 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा में भी ऐसी कार्रवाई की गई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story