भारत

चुनाव आयोग ने बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का किया ऐलान

Nil dhankar
15 March 2026 4:01 PM IST
चुनाव आयोग ने बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का किया ऐलान
x

दिल्ली। चुनाव आयोग ने बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सभी चुनावी राज्यों का दौरा किया. इस दौरान आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मुलाकात की और उनके सुझाव प्राप्त किए. उन्होंने आगे कहा कि आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों, एसपी, आईजी, डीआईजी और सभी प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों से भी मुलाकात की. इसके अलावा आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य सचिवों और डीजीपी के साथ भी बैठकें कीं. निर्वाचन आयोग कुछ ही देर में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में​ विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करने वाला है.

कुछ देर पहले सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारे पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में ₹500 की वृद्धि की गई है. इनकी सेवा ही हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखती है. इस संशोधन के साथ, अब उन्हें प्रति माह ₹2,000 प्राप्त होंगे.'

Next Story
null