भारत

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान किया, कई दिग्गज हो रहे रिटायर

jantaserishta.com
22 May 2026 10:53 AM IST
चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान किया, कई दिग्गज हो रहे रिटायर
x
18 जून को चुनाव.
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है. राज्यसभा में 12 राज्यों से खाली हो रही 26 सीटों पर चुनाव और उपचुनाव 18 जून को होंगे. महाराष्ट्र में सुनेत्रा अजित पवार और तमिलनाडु में सीवी षण्मुखम की सीट पर उपचुनाव होंगे. वहीं, 10 राज्यों की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होने हैं.
कार्यकाल पूरा करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जीडीएस सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा, अरुणाचल प्रदेश से नबाम रेबिया भी शामिल हैं. राज्यसभा सदस्यों के रिटायरमेंट से खाली होने वाली सीटों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात से चार-चार, राजस्थान और मध्यप्रदेश से तीन-तीन, झारखंड से दो और अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम से एक-एक सीट पर नियमित चुनाव होंगे.
इन चुनाव के लिए अधिसूचना एक जून को जारी होगी. नामांकन आठ जून तक होंगे और मतदान 18 जून को सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा. मतगणना उसी शाम शुरू हो जाएगी. देर रात तक नतीजे आ जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story