भारत
चुनाव आयोग ने किया उपचुनाव कराने का ऐलान, बंगाल में तीन और ओडिशा में एक सीट पर होगा मतदान
Nil dhankar
4 Sept 2021 1:38 PM IST

x
प बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की खाली पड़ी विधान सभा सीटों में से तीन और ओडिशा की एक सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव कराने का ऐलान किया है. बंगाल में भवानीपुर, शमशेरगंज और जंगीपुर सीटों पर उपचुनाव होंगे. वहीं, ओडिशा की पीपली सीट पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है. इन सीटों पर आज से ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है.
Next Story





