
x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के 6वें चरण के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 25 मई को होने वाले मतदान को लेकर चुनावी शोर थम गया. इसके बाद शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी. वोटिंग को लेकर निर्वाचन आयोग और पुलिस महकमा तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है.
25 मई को छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिसमें हरियाणा में सबसे ज्यादा 223 और जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 20 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने चुनावी रण में हैं.
उत्तर प्रदेश
यूपी में छठे चरण में सुल्तानपुर, श्रावस्ती, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, डुमरियागंज, बस्ती, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर, जौनपुर, भदोही, लालगंज, मछलीशहर और आजमगढ़ संसदीय सीट के अलावा बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा. यहां मतदान सुबह सात से छह बजे तक होगा. कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.
बिहार
बिहार में पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, वाल्मीकिनगर, शिवहर, सिवान, वैशाली, महाराजगंज और गोपालगंज में वोटिंग है. यहां कुल 86 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.
हरियाणा
छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी. यहां 223 प्रत्याशी मुकाबले में उतरे हैं. इस चरण में हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, रोहतक, गुड़गांव, भिवानी-महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर मतदान होगा.
जम्मू-कश्मीर
बता दें कि जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होना था. लेकिन मौसम खराब होने की वजह से मतदान को छठे चरण में कर दिया गया था. अनंतनाग में 20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है.
झारखंड
झारखंड की रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर छठे चरण में चुनाव होगा. यहां कुल 93 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने उतरे हैं.
ओडिशा
ओडिशा में क्योंझार, संबलपुर, कटक, ढेंकानाल, पुरी, भुवनेश्वर लोकसभा सीटों पर वोट पड़ेगा. इन सीटों पर 64 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इस चुनाव में संबलपुर की कुचिंदा और रैराखोल विधानसभा में सुबह सात से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे. वहीं देवगढ़ विधानसभा में सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. वहीं बाकी लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे.
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में घाटल, तामलुक, कांथी, पुरुलिया, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, बंकुरा, बिशनुपुर लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इन सीटोंं पर कुल 79 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.
Tagsछठे चरण का चुनाव प्रचारचुनाव प्रचारचुनाव प्रचार की खबरचुनाव प्रचार की लेटेस्ट खबरलोकसभा इलेक्शनलोकसभाSixth phase election campaignelection campaignelection campaign newslatest election campaign newsLok Sabha electionsLok Sabha
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





