भारत

बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, दिनदहाड़े लूटपाट का LIVE मंजर...

jantaserishta.com
4 Jun 2026 12:54 PM IST
बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, दिनदहाड़े लूटपाट का LIVE मंजर...
x
देखें वीडियो.
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही बुजुर्ग महिला के साथ दिनदहाड़े लूटपाट का सीसीटीवी सामने आया है. जहां एक बदमाश बीच सड़क महिला को बेरहमी से पटककर लाखों रुपए के सोने के आभूषण लूट ले गया.घटना सोडाला थाना क्षेत्र के जमुना नगर की है, जहां 74 साल की संतोष अग्रवाल 2 जून की दोपहर पास के मंदिर में दर्शन करने गई थीं. वह दोपहर करीब 12:40 बजे वह वापस अपने अपार्टमेंट पहुंच रही थीं. जैसे ही वह बिल्डिंग के बाहर पहुंचीं, पीछे से आ रहे एक लुटेरे ने अचानक उन पर हमला बोल दिया.
बेखौफ लुटेरे ने बुजुर्ग महिला को जोरदार धक्का देकर पहले सड़क पर औंधे मुंह गिरा दिया. गिरने के बाद भी महिला खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन बदमाश ने बेरहमी दिखाते हुए उनके साथ मारपीट की और जबरन गहने छीनने लगा. दर्द से कराहती और मदद के लिए चीखती महिला की आवाज सुनने वाला उस समय कोई नहीं था, क्योंकि दोपहर के समय सड़क लगभग सुनसान थी. वारदात के दौरान बदमाश ने महिला के कानों में पहने सोने के टॉप्स और गले में पहनी सोने की चेन नोच ली.
बताया जा रहा है कि लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 4.30 लाख रुपए है. गहने छीनने के बाद आरोपी बेहद शातिर अंदाज में पैदल ही सुशीलपुरा की ओर फरार हो गया. महिला की चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकलकर मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश भाग गया. स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग महिला को संभाला और पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. फुटेज में आरोपी का हुलिया स्पष्ट नजर आने के बाद पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story