
x
वारदात की वजहों का पता नहीं चल पाया है.
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात की वजहों का पता नहीं चल पाया है। मृतका की पहचान बुस्की मुर्मू के रूप में हुई है। घटना सोमवार सुबह की है। पुलिस के अनुसार, बुस्की मुर्मू रोज की तरह गांव के समीप स्थित महुआ पेड़ के नीचे महुआ फल (कोचड़ा) चुनने गई थीं। इसी दौरान गांव का राम सरदार वहां पहुंचा और उनपर अचानक बड़े पत्थर से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव और सब-इंस्पेक्टर सहदेव सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने आरोपी राम सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में भय और शोक का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से ग्रामीण स्तब्ध हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsझारखंडपूर्वी सिंहभूमबुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर हत्याJharkhandEast SinghbhumElderly woman stoned to death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





