भारत
बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, पोती के साथ घर में थी अकेली
jantaserishta.com
22 Oct 2025 7:58 PM IST

x
गले पर धारदार हथियार से कटे के गहरे निशान थे.
गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में मंगलवार की रात एक 65 वर्षीय महिला सोना भानु खातून की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह अपनी चार साल की पोती के साथ घर में अकेली सोई हुई थीं।
सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीणों ने जब अंदर जाकर देखा, तो सोना भानु खातून का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। उनके गले पर धारदार हथियार से कटे के गहरे निशान थे। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतका के घर के पास जुट गए।
सूचना मिलने पर बोआरीजोर थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटा वर्तमान में जेल में बंद है, जबकि दूसरा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। दोनों बेटियां दिल्ली में रहकर काम करती हैं। इसी कारण सोना भानु खातून अपनी चार वर्षीय पोती के साथ गांव में अकेली रहती थीं।
एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि 65 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शक के आधार पर मृतका के दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस हत्या के कारणों और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच में जुटी हुई है।
Tagsझारखंडगोड्डाबुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्याJharkhandGoddaElderly woman murdered by slitting her throat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





