भारत
तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला घायल, चमत्कारिक रूप से ऐसे बची
jantaserishta.com
26 Feb 2023 10:33 AM IST

x
गर्दन पर पंजे के गहरे निशान हैं।
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक 60 बर्षीय बुजुर्ग महिला चमत्कारिक रूप से तेंदुए के हमले में बच गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की अपील की है जो आसपास के गांवों में दहशत पैदा कर रहा है। घटना शनिवार देर शाम की उस वक्त की है जब महिला अपनी कृषि भूमि की ओर से घर वापस लौट रही थी। उसी वक्त राजो देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
करीब 15 मिनट तक वह तेंदुए से लड़ती रही। उन्होंने कहा, अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते हुए, मैं भी मदद के लिए चिल्लायी। मेरी चीखें सुनकर आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्हें देखकर तेंदुआ भाग गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना में महिला का इलाज चल रहा है, महिला को गंभीर चोटें आईं हैं और गर्दन पर पंजे के गहरे निशान हैं।
नगीना सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डा. नवीन कुमार ने बताया कि महिला के चेहरे व गर्दन पर पंजे के निशान हैं। महिला को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।
वन अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। हमने तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरा लगाया है। इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है।
Tagsबिजनौरबिजनौर न्यूज़बिजनौर पुलिसतेंदुए का हमलातेंदुआBijnorBijnor NewsBijnor PoliceLeopard AttackLeopard
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





