भारत

बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, कहा- देश को उनकी जरूरत

jantaserishta.com
4 April 2022 3:18 PM IST
बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, कहा- देश को उनकी जरूरत
x

देहरादून: उत्तराखंड की एक महिला ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दे दी है. देहरादून की एक 78 साल की महिला ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है. इसमें 50 लाख की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना भी शामिल है.

बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई है. इसके बाद पार्टी आपसी तनातनी का सामना कर रही है. इस बीच महिला ने राहुल गांधी और उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बताया है.
देहरादून निवासी 78 वर्षीय महिला पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी प्रोपर्टी का मालिक राहुल गांधी को बना दिया है. उन्होंने मालिकाना हक राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है.
महिला का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं इसलिए वो अपनी सम्पति को राहुल गांधी के नाम कर रही हैं. महिला की संपत्ति में 50 लाख की चल-अचल संपत्ति और 10 तोला सोना भी शामिल है.
मसले पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके आवास पर जाकर सौंप दिया है. कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि महिला ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है. चाहे इन्दिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों. उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story