
x
सांकेतिक तस्वीर
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में बाढ़ से उत्पन्न हालात के बीच एक भावुक दृश्य सामने आया है। राहत कार्यों की समीक्षा के लिए देर रात गुना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गोविंद गार्डन शिव कॉलोनी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान एक 90 वर्षीय महिला ने अपने त्याग और सेवा भाव से सभी की आंखें नम कर दीं।
जनसभा में उपस्थित महिला मंच पर पहुंचीं और उन्होंने अपनी मासिक पेंशन की पूरी राशि बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान कर दी। वृद्ध महिला ने प्रशासन से आग्रह किया कि उनका यह सहयोग नालों और तालाबों की सफाई पर खर्च किया जाए ताकि भविष्य में कॉलोनी में दोबारा बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न न हो और साथ ही पीड़ित परिवारों के नुकसान की भरपाई में लगाया जाए।
मंच पर हुए इस भावुक क्षण ने उपस्थित सभी लोगों को गहराई से प्रभावित किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वृद्धा की इस निःस्वार्थ भावना को समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि 90 वर्ष की आयु में भी इस मातृशक्ति का त्याग और सेवा भाव हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उनका योगदान यह संदेश देता है कि संकट की घड़ी में हर वर्ग को आगे आकर मदद करनी चाहिए।
जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषणा की कि वे स्वयं कलेक्टर के साथ दो घंटे का श्रमदान करेंगे ताकि बाढ़ राहत कार्यों में सीधे तौर पर योगदान दे सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि वृद्धा के दान की एक-एक पाई सही स्थान पर उपयोग होगी और पीड़ित परिवारों तक पहुंचेगी।
बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना जिले में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण सड़कों और घरों में पानी भर गया है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। गुना के अलावा, अशोक नगर, विदिशा, सीहोर, नर्मदा पुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, मऊगंज, उमरिया, सीधी और सिंगरौली में भी बारिश देखने को मिली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





