भारत

Lok Sabha Election 2024: व्हील चेयर पर वोट देने पहुंची बुजुर्ग महिला

jantaserishta.com
19 April 2024 10:05 AM IST
Lok Sabha Election 2024:  व्हील चेयर पर वोट देने पहुंची बुजुर्ग महिला
x
पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को चार सीटों पर वोटिंग हो रही है। कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं और बुजुर्गों में भी उत्साह दिख रहा है। बिहार में औरंगाबाद, जमुई, गया और नवादा संसदीय क्षेत्र में मतदान जारी है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है।
इस बीच, औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के मतदान केंद्र 185, न्यू एरिया से लोकतंत्र की एक अच्छी तस्वीर सामने आई है। एक बुजुर्ग महिला व्हील चेयर पर वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची। इन्होंने कहा कि देश की खुशहाली के लिए मतदान जरूरी है।
तेज धूप और गर्मी के कारण माना जा रहा है कि दोपहर में मतदाताओं की संख्या कम हो सकती है, लेकिन फिलहाल मतदाताओं में दिख रहा उत्साह लोकतंत्र के लिए सुखद संकेत है। इधर, कई इलाकों में आदर्श मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जहां मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। कई मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की कतार पुरुषों की कतार से ज्यादा लंबी है।
बिहार में पहले चरण में शुक्रवार को राज्य के चार संसदीय क्षेत्र औरंगाबाद, जमुई, नवादा और गया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। पहले चरण में 76 .01 लाख से ज्यादा मतदाता 7,903 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story