भारत

बुजुर्ग चचा ने अकेले डाल दिए 6 वोट? वीडियो की सच्‍चाई आ गई सामने

jantaserishta.com
5 Feb 2025 5:00 PM IST
बुजुर्ग चचा ने अकेले डाल दिए 6 वोट? वीडियो की सच्‍चाई आ गई सामने
x
देखें वीडियो.
अयोध्या: मिल्कीपुर उपचुनाव में मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी लगातार पुलिस-प्रशासन पर धांधली का आरोप लगा रही है. सपा मुखिया अखिलेश यादव एक के बाद एक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप जड़ रहे हैं. उन्होंने पीठासीन अधिकारियों के कथित 'स्टिंग ऑपरेशन' का ऑडियो भी शेयर किया है, जिसके कैप्शन में वो लिखते हैं कि अधिकारी सत्ताधारी दल के लिए फर्जी मतदान का टारगेट पूरा कर रहे हैं.
इसके अलावा अखिलेश ने कुछ वीडियोज शेयर कर दावा किया कि एक अकेला शख्स 6 वोट डालकर आया है. जिसपर बीजेपी ने उसी शख्स का दूसरा वीडियो रिलीज कर अखिलेश के आरोपों का खंडन किया है. वहीं, जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या ने भी साफ किया कि मतदान शांतिपूर्वक रूप से चल रहा है, बूथ कैप्चरिंग, फर्जी मतदान या अन्य प्रकार की प्रक्रियागत अनियमितता की सूचना/शिकायत असत्य पाई गई है.
दरअसल, मिल्कीपुर में जारी वोटिंग के बीच अखिलेश यादव ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें रिपोर्टर एक बुजुर्ग शख्स से कैमरे पर बातचीत कर रहा है. बुजुर्ग शख्स दावा कर रहे हैं कि उन्होंने बीजेपी को वोट किया है और अपना नाम रामभवन पांडे बता रहे हैं. आगे वो कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने 6 वोट डाला है. बुजुर्ग किसी अमानीगंज, रायपट्टी बूथ की बात कर रहे हैं.
जिसके बाद बीजेपी ने उन्हीं बुजुर्ग शख्स का एक दूसरा वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो शख्स कह रहे हैं कि उनके परिवार के 6 लोगों ने वोट डाले है, उन्होंने अकेले 6 वोट नहीं डाले हैं. इन सबके बीच अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है. अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. जितनी शिकायतें लगातार सांसद अवधेश प्रसाद कर रहे हैं, उनकी जांच की गई है. किसी भी शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, जो भी वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनकी जांच कराई जा रही है.
उधर, अखिलेश यादव के आरोपों पर जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या ने एक्स पर लिखा- कृपया अवगत कराना है कि उपरोक्त मतदेय स्थल का स्थलीय निरीक्षण सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया. मतदान शांतिपूर्वक रूप से चल रहा है, बूथ कैप्चरिंग, फर्जी मतदान या अन्य प्रकार की प्रक्रियागत अनियमितता की सूचना/शिकायत असत्य पाई गई है. मतदान स्थल पर राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट मौजूद हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story