भारत
युवक का मोबाइल लूट लिया गया...बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, एक घायल, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
9 May 2024 9:08 AM IST

x
बैखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की.
गया: बिहार के गया में बैखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के न्यू पहाड़तल्ली की बताई जा रही है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मृतक बुजुर्ग की पहचान सलाउद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले एक समुदाय के एक युवक का मोबाइल लूट लिया गया था। जिसको लेकर लोगों ने संदेह के आधार पर चार युवकों की पिटाई कर दी थी। इसके बाद से ही इलाके में तनाव पैदा हो गया था।
गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बुधवार शाम लगभग सात बजे तीन दर्जन से ज्यादा लड़के राम नगर रोड नंबर 1, मस्जिद वाली गली पहुंचे। यहां पर उन्होंने पथराव के साथ फायरिंग शुरू कर दी।
इस क्रम में दो लोगों को गोली लगी। जिसमें गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। वहीं, दूसरे का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई जुटी है और जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





