भारत

बुजुर्ग ने बनाया नाबालिग लड़की को हवस का शिकार

jantaserishta.com
11 May 2022 12:30 PM IST
बुजुर्ग ने बनाया नाबालिग लड़की को हवस का शिकार
x

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक 60 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला. पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी ने बहला फुसलाकर नाबालिग को अपने पास बुलाया और नदी किनारे ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज करके नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी सुंदर कोरी को अतर्रा थाना क्षेत्र के पथरा गांव से गिरफ्तार किया है. परिजनों के मुताबिक, आरोपी नाबालिग को बहलाकर अपने साथ नदी किनारे बाड़ी (सब्जियों के खेत) में ले गया. घर पहुंचकर नाबालिग ने रो-रोकर परिजनों को आपबीती बताई.
ASP बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र ने रेप की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसमें मामला दर्ज करके आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाकर कानून के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story