भारत
फ्लैट में आग लगने से बुजुर्ग की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
jantaserishta.com
9 March 2024 11:30 AM IST

x
फ्लैट में आग लगने से बुजुर्ग की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी.
रांची: रांची के सिरमटोली इलाके में पर्ल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग जुलतन सुरीन की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन 80 वर्षीया जोलेन होरो को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
घटना देर रात की है, जिसकी जानकारी अपार्टमेंट के लोगों को शनिवार सुबह हुई। पुलिस को फ्लैट से धुआं निकलने की सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई। पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो जुलतन सुरीन मृत पाए गए। फर्श पर बेहोश पड़ीं जोलेन होरो को अग्निशमन दल ने बाहर निकाला। रिटायरमेंट के बाद भाई-बहन फ्लैट में एक साथ रहते थे। यहां परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





