भारत

बुजुर्ग की हत्या, बेटा मर्डर के आरोप में कई दिनों से जेल में बंद, सड़क पर हंगामा

jantaserishta.com
22 Feb 2022 1:08 PM IST
बुजुर्ग की हत्या, बेटा मर्डर के आरोप में कई दिनों से जेल में बंद, सड़क पर हंगामा
x
जानें मामला।

लखीसराय: बिहार के लखीसराय में देर शाम कुछ बदमाशों ने गोली मारकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी. घटना किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव की है. बुजुर्ग की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने किऊल-गढ़ी मुख्य सड़क को जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

रोड जाम होने की सूचना मिलने पर एसडीपीओ रंजन कुमार, कबैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार, किऊल थानाध्यक्ष धीरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि खगौर गांव के रहने वाले महेन्द्र बिन्द को अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मारी दी. घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है. एसडीओपी रंजन कुमार ने बताया कि हत्या के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामलें की तफ्तीश में जुट गई है.
मृतक के परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के मुताबिक मृतक का पुत्र अजित बिंद विकास हत्याकांड में जेल मे बंद है. लोग दावा कर रहे है कि इस हत्याकांड को विकास के भाई और उसके सहयोगियों ने अंजाम दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story