भारत
बीमारी का जिम्मेदार पड़ोसी को ठहराया, तंत्र-मंत्र के संदेह में बुजुर्ग की हत्या
jantaserishta.com
21 Oct 2026 2:36 PM IST

x
फैली सनसनी.
मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में तंत्र-मंत्र करने के संदेह में 61 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार सुबह नौडीहा बाजार प्रखंड की शाहपुर पंचायत के मांगराडीह गांव में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान सीताराम के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, गांव का ही 30 वर्षीय विवेक कुमार पिछले करीब 10 दिनों से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। विवेक के परिजनों को संदेह था कि पड़ोस में रहने वाले सीताराम ने उस पर ओझा-गुणी या टोना-टोटका किया है। इसी संदेह को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की बात सामने आई है। आरोप है कि बुधवार सुबह इसी विवाद के दौरान सीताराम पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों, पड़ोसियों और घटना से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या को किसने अंजाम दिया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कौन-कौन शामिल था और घटना के पीछे की परिस्थितियां क्या थीं। छतरपुर के डीएसपी प्रशांत कुमार के अनुसार, विवेक कुमार के परिवार के किस सदस्य की इस घटना में भूमिका है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है और संदिग्धों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





