भारत

पैसों के विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या...गले, सीने, पेट और हाथों पर चोटें आईं

jantaserishta.com
21 April 2026 5:12 PM IST
पैसों के विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या...गले, सीने, पेट और हाथों पर चोटें आईं
x
गुस्से में आकर धारदार हथियार से कई वार कर दिए।.
मुंबई: मुंबई के नागपाड़ा इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई बहस में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी घटना सोमवार शाम करीब 6.30 बजे मदनपुरा की करीम परदा मेंशन इमारत में हुई। मृतक की पहचान मोहम्मद इकबाल इब्राहिम सेलिया (55) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी तंजीला सेलिया ने पुलिस को बताया कि उनके पति की हत्या मीरा रोड के रहने वाले सादिक आकिब जवार (35) ने की है।
जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इकबाल ने सादिक के पास करीब 65 लाख रुपए निवेश किए थे। इस निवेश पर मिलने वाले हर महीने के मुनाफे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को जब सादिक उनके घर पहुंचा, तो बहस इतनी बढ़ गई कि उसने गुस्से में आकर धारदार हथियार से इकबाल पर कई वार कर दिए। हमले के दौरान बुजुर्ग के गले, सीने, पेट और हाथों पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
नागपाड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अब इस मामले की जांच की जा रही है। सितंबर 2025 में मुंबई से एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। कांदिवली इलाके में पुलिस ने एक शख्स को अपने ही सत्तर वर्षीय पिता की हत्या करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि उसने संपत्ति के विवाद की वजह से सुपारी देकर पिता की हत्या करवाई थी।
इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे और उसके व्यापारिक साझेदार को पकड़ लिया था, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी थी। मृतक बुजुर्ग का नाम मोहम्मद सैयद था, जिनकी कांदिवली के चारकोप इलाके में धातु की एक फैक्ट्री थी।
पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तो उसमें दो लोग फैक्ट्री के अंदर घुसते हुए दिखाई दिए। वे करीब एक घंटे तक अंदर रहे और फिर मोहम्मद सैयद पर जानलेवा हमला कर दिया। हत्या करने के बाद हमलावरों ने अपना हथियार फैक्ट्री के परिसर में ही बनी एक पानी की टंकी में फेंक दिया था, जिसे बाद में पुलिस ने ढूंढ निकाला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story