भारत

बुजुर्ग का मर्डर, मानसिक रूप से अस्वस्थ शख्स ने वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
8 Feb 2026 11:42 AM IST
बुजुर्ग का मर्डर, मानसिक रूप से अस्वस्थ शख्स ने वारदात को दिया अंजाम
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. हत्या को अंजाम मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने दिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी के मुताबिक उत्तराखंड के चंपावत जिले में शनिवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. SP अजय गणपति ने कहा कि हत्या के सिलसिले में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर खरक सानिया गांव में हुई. गणपति के अनुसार, सुभाष खरकवाल (40), जो जाहिर तौर पर मानसिक रूप से परेशान है. उसने अपने 80 वर्षीय पड़ोसी, अंबादत्त खरकवाल पर बहस के दौरान धारदार हथियार से हमला कर दिया.
इस हमले में अंबादत्त की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और घटना की जांच चल रही है. अग्रिम कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story