भारत
बुजुर्ग ने 5 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, फिर दे दी जान
jantaserishta.com
7 Oct 2023 9:24 AM IST

x
बच्ची लहूलुहान हालत में मिली थी
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के एक गांव में 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पांच साल की बच्ची से रेप किया. इसके बाद आरोपी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने बताया कि यह घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. शिकायत मिलने के बाद शेर मोहम्मद नाम के आरोपी के खिलाफ रेप के साथ ही पॉक्सो (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पांच साल की बच्ची लहूलुहान हालत में मिली थी. जब लोगों ने उसे देखा तो तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. बच्ची के परिजनों ने कहा कि वह घर के बाहर खेल रही थी. उसी दौरान वह लापता हो गई.
परिजनों ने कहा कि जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो आसपास तलाश शुरू की. बच्ची को तलाश करते हुए परिजन आरोपी के यहां पहुंचे तो देखा कि आरोपी बच्ची के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था. बच्ची के परिजनों को देखकर आरोपी मौके से भाग गया.
इसके बाद बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. इसके बाद जब पुलिस आरोपी को तलाश करने के लिए निकली तो वह एक पेड़ से लटका मिला. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने पुलिस कार्रवाई के डर से या पश्चाताप के कारण पेड़ से फांसी लगा ली. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





