भारत
वोटर कार्ड अपडेट के नाम पर बुजुर्ग से 5 लाख की ठगी...इधर वोटर लिस्ट में लगी भगत सिंह की फोटो
jantaserishta.com
11 Oct 2026 11:06 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
पुणे/लुधियाना: चुनाव और वोटर कार्ड से जुड़े दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक तरफ पुणे में वोटर कार्ड अपडेट करने के नाम पर एक बुजुर्ग से 5 लाख रुपए की ठगी हुई है, तो दूसरी तरफ लुधियाना में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।
पुणे में चुनाव आयोग का अधिकारी बनकर एक ठग ने 80 साल के बुजुर्ग से 5 लाख रुपए ठग लिए। यह मामला लक्ष्मीनगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता कांजाशेरी वैद्यनाथन वेंकटेशन 80 साल के हैं और टाटा मोटर्स के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वह पुणे के येरवडा इलाके में रहते हैं।
आरोपी ने उन्हें फोन किया और खुद को भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उन्हें अपना वोटर कार्ड अपडेट कराना होगा। इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग को एक एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा।
फाइल डाउनलोड होने के बाद आरोपी ने मोबाइल की स्क्रीन शेयर करवाई और बैंक से जुड़े पासवर्ड हैक कर लिए। इस तरह उसने बुजुर्ग के खाते से 5 लाख रुपए निकाल लिए। इस मामले में लक्ष्मीनगर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308, 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) और 66(सी) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी का पूरा नाम और पता अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरा मामला लुधियाना ईस्ट विधानसभा क्षेत्र का है। यहां की वोटर लिस्ट में एक बड़ी गलती सामने आई है। अमन कुमार नाम के एक व्यक्ति की फोटो की जगह शहीद भगत सिंह की फोटो लगा दी गई है। यह फोटो बूथ नंबर 38 की वोटर लिस्ट के सीरियल नंबर 422 में लगी है। इस गलती के सामने आने के बाद विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। वहीं, इस मामले पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





