भारत

OMG! बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, डंपर पलटने का LIVE वीडियो सामने आया

jantaserishta.com
20 Dec 2025 12:24 PM IST
OMG! बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, डंपर पलटने का LIVE वीडियो सामने आया
x
वीडियो भी सामने आया.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां घर के बाहर धूप सेंक रहे 90 वर्षीय बुजुर्ग पर गिट्टी से भरा डंपर पलट गया. इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
हादसा बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की अरनव कॉलोनी में हुआ. मृतक की पहचान 90 वर्षीय गिर्राज शर्मा के रूप में हुई है, जो रोजाना की तरह अपने घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे थे. इसी दौरान सड़क से गुजर रहा गिट्टी से भरा एक डंपर अचानक उनके ऊपर पलट गया. डंपर के नीचे दबने से बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
पुलिस के मुताबिक, सड़क पर खोदे गए गड्ढों को ठेकेदार ने ठीक से नहीं भरा था. जैसे ही डंपर का टायर इन गड्ढों में धंसा, भारी वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह एक ओर झुकते हुए पलट गया. दुर्भाग्य से उसी दिशा में घर के बाहर बैठे गिर्राज शर्मा मौजूद थे, जो डंपर की चपेट में आ गए.
घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी. हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस ने फरार डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह डंपर अचानक झुकता है और कुछ ही पलों में बुजुर्ग के ऊपर पलट जाता है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से सड़क पर खुदाई का काम चल रहा है, लेकिन सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए. लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null