भारत
अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने बुजुर्ग को रौंदा, अस्पताल में हुई मौत
jantaserishta.com
4 Sept 2023 3:04 PM IST

x
वाहनों की तेज रफ्तार के कारण कई लोग अकाल मौत के मुंह में समा रहे हैं।
डोईवाला: उत्तराखंड में आए दिन वाहनों की तेज रफ्तार के कारण कई लोग अकाल मौत के मुंह में समा रहे हैं। रविवार देर शाम करीब 7:15 बजे ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा नौका शराब की दुकान से महज 50 कदम आगे दूधली डोईवाला बायपास रोड पर हुआ।
जहां एक बेकाबू स्विफ्ट कार ने बुजुर्ग दुकानदार को बुरी तरह टक्कर मारते हुए रोड का डिवाइडर तोड़ दिया और गाड़ी सुसवा नदी में चली गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। बुजुर्ग को किसी तरह सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात बुजुर्ग की मौत हो गई। पूरा परिवार बुजुर्ग की अचानक मौत से गमगीन है। मृतक के भतीजे ने मौके पर बताया कि टिहरी नंबर की स्विफ्ट कार में दो युवक सवार थे, दोनों नशे में धुत थे और गाड़ी पर पुलिस लिखा था।
उन्होंने बताया कि रात में पुलिस ने एक युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा युवक भागने में सफल रहा। वह गाड़ी का कागजात भी साथ ले गया।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड पुलिसएक्सीडेंटस्विफ्ट कारडोईवालाUttarakhandUttarakhand PoliceAccidentSwift CarDoiwala
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





