भारत

सोते समय बुजुर्ग की निर्मम हत्या, बेटे ने छोटे भाई पर लगाया आरोप

jantaserishta.com
20 April 2026 11:03 AM IST
सोते समय बुजुर्ग की निर्मम हत्या, बेटे ने छोटे भाई पर लगाया आरोप
x
सनसनीखेज वारदात.
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला सुन्दर में खेत पर बने मकान के बाहर सो रहे वृद्ध की बेहरमी से रविवार देर रात हत्या कर दी गई। जानकारी मिलते ही मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगला सुन्दर में खेत पर बने मकान के बाहर चारपाई पर सोते समय सुगर सिंह के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह जैसे ही परिजनों को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुगर सिंह की मौत हो चुकी थी और खून फैला हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पुलिस हत्या के हर पहलू की जांच-पड़ताल कर रही है।
सुगर सिंह के बड़े बेटे ने अपने छोटे भाई पर जमीन के बंटवारे को लेकर हत्या का आरोप लगाया है क्योंकि पांच वर्ष पूर्व मृतक ने अपने बड़े बेटे के नाम दो बीघा जमीन कर दी थी। इसके पहले 15 अप्रैल को फिरोजाबाद के अरांव थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक किसान की उसके ही चाचा और चचेरे भाइयों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। इंस्पेक्टर अरांव ऋषि कुमार के मुताबिक, किसान राकेश कुमार (55) बुधवार सुबह करीब 6 बजे अपने घर के पीछे स्थित खेत पर बल्ली लगाकर तारबंदी कर रहे थे। तभी चाचा सुभाष चन्द्र और उनके बेटे मौके पर पहुंच गए और तारबंदी का विरोध करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया था। सुभाष चंद्र के पक्ष के लोगों ने राकेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story