भारत

बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, घोटाले की शिकायत करना पड़ा भारी, परिजन सदमे में

jantaserishta.com
11 Dec 2025 3:45 PM IST
बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, घोटाले की शिकायत करना पड़ा भारी, परिजन सदमे में
x
देखें वीडियो.
भदोही: यूपी के भदोही में ग्राम पंचायत की वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत करने वाले 70 साल के बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह वारदात भदोही कोतवाली क्षेत्र के धसकरी गांव की है, जहां शिकायतकर्ता कमलाकांत दुबे पर कार चढ़ाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
कमलाकांत दुबे ने ग्राम प्रधान मनीष यादव और उसके परिवार के खिलाफ मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत की थी. साथ ही ग्राम प्रधान परिवार के सदस्य मेहीलाल पर अवैध खनन में शामिल होने का आरोप लगाया था. शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच कराई, जिसमें नौ लाख रुपये से अधिक की अनियमितता मिली. इसके बाद डीएम ने ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए और अवैध खनन मामले में मेहीलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रशासनिक कार्रवाई से खफा ग्राम प्रधान के परिवार ने शिकायतकर्ता से बदला लेने की नीयत से यह हमला किया. पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे कमलाकांत दुबे जब अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आई अर्टिगा कार ने उन्हें कुचल दिया और आरोपी फरार हो गए. घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कार ग्राम प्रधान परिवार के युवक सुजीत की है, जो वारदात के बाद से फरार है. एसपी ने कहा कि मामले में हत्या की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. ग्राम प्रधान मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और मेहीलाल को भी षड्यंत्र में शामिल होने पर रिमांड पर लिया जाएगा.
पुलिस टीम आरोपी सुजीत की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है. बुजुर्ग शिकायतकर्ता की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story